{"_id":"6a1b23040f6ea59c5e0d708d","slug":"fire-breaks-out-at-a-firecracker-factory-five-injured-smoke-billows-from-a-distance-kasganj-news-c-175-1-kas1003-148475-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पटाखा फैक्टरी में लगी आग, पांच झुलसे, दूर तक दिखा धुएं का गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पटाखा फैक्टरी में लगी आग, पांच झुलसे, दूर तक दिखा धुएं का गुबार
Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो45मृतक युवक रामसिंह का फाइल फोटो।
सोरोंजी। गांव उड़ेर पुख्ता स्थित एक पटाखा फैक्टरी की एक शेड में शनिवार की शाम आग लग गई। बारूद समेत पटाखों में धमाके होने से इलाके में दहशत फैल गई। आग और धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में दो नाबालिग समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अग्निकांड की जांच की जा रही है।
नगला पटिया निवासी रमेशचंद्र मौर्य पर पटाखे निर्माण का लाइसेंस है। उनकी पटाखा फैक्टरी गांव उड़ेर पुख्ता में आबादी से दूर खेतों के बीच बनी है। इसमें शनिवार की शाम एक टिनशेड के नीचे पटाखे का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान बारूद में आग लग गई और तेज धमाके होने लगे। इससे आसपास खेतों में काम रहे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। फैक्टरी से आग और धुएं का गुबार निकलता देख ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी में आग लगने से संजीव उर्फ संजय (14) पुत्र धर्मपाल, रेहान (15) पुत्र इकबाल, मोनू (19) पुत्र भीकम सिंह, हीरालाल (20) पुत्र करण सिंह तथा अजय (21) पुत्र जयपाल झुलस गए। सभी नगला पटिया गांव के रहने वाले हैं। घायलों को मानपुर नगरिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने चार को हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक, घायल करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, एसडीएम सदर संजीव कुमार, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि दो नाबालिग और अप्रशिक्षित मजदूर पटाखा बना रहे थे। इस दौरान बारूद में लग गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वैध लाइसेंस था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
गांव में चल रही लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से पांच झुलसे हुए घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। -ओपी सिंह, एसपी