फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Daughter lights father's funeral pyre... traditions go up in flames.

Kasganj News: बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि ... जल गईं रूढि़यां

Wed, 09 Sep 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 09 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Daughter lights father's funeral pyre... traditions go up in flames.
फोटो 30 - अमांपुर शमशान घाट पर पिता को ​मुख​ग्नि देती बेटी। स्रोत : संवाद - फोटो : 1
कासगंज। बेटियां अब पहले की तरह नहीं रहीं। यह रूढि़यों को तोड़कर बेटों की तरह फर्ज निभा रही हैं। अमांपुर कस्बे की आयुषी ने ऐसी ही सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह कर मिसाल कायम की है। पहले अपने पैसों से पिता का इलाज कराया। निधन हुआ तो श्मशान पहुंचकर मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अमांपुर कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में बुधवार को परंपराओं के बीच बेटी ने जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की नई राह दिखाई। यहां लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे सुनील कुमार (56) पुत्र रामगोपाल का निधन हो गया था। परिवार में बेटा नहीं है। ऐसे में छोटी बेटी आयुषी ने पिता के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संभाली। श्मशान घाट पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सुनील कुमार पिछले तीन-चार महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे। आर्थिक स्थिति कमजोर है। इससे इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। परिवार में पत्नी अनीता गोयल और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रैंसी गोयल का विवाह हो चुका है। छोटी बेटी आयुषी दिल्ली में नौकरी करती है। वह अपनी कमाई से माता-पिता की मदद करती थी। बीमारी के दौरान उपचार और घर की जरूरतों के लिए दिल्ली से आर्थिक सहयोग भेज रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के निधन की सूचना पर वह दिल्ली से अमांपुर पहुंची। अंतिम संस्कार के असमंजस को उसने हाैसले से दूर किया। बेटे की तरह रस्में पूरी कीं। इस दाैरान लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed