{"_id":"6aa19cd90083f50e7a0527ac","slug":"teenager-tied-to-a-tree-and-beaten-on-charges-of-theft-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153524-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चोरी के आरोप में किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चोरी के आरोप में किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा
Wed, 09 Sep 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06 - गंजडुंडवारा के एक गांव में चोरी के इल्जाम में पेड़ से बंधा नाबलिग। स्रोत : वीडिग्राफ
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव नगला चिना में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चोरी का आरोप लगाकर 13 साल के किशोर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया।
उसके साथ गाली-गलौज की गई। इस अमानवीय घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर मंगलवार रात चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
पीड़ित किशोर (13) की मां ने गंजडुंडवारा थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गांव के किताब सिंह, सत्यपाल शाक्य, नेकराम और दयाराम ने उसके छोटे बेटे पर चोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया और गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई की।
घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान गांव के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए और किशोर को बंधन मुक्त कराया। ग्रामीणों के पहुंचने तक सभी आरोपी किशोर को धमकी देते हुए वहां से चले गए।
घटना के दौरान किसी ने किशोर के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इस पर चर्चा करने लगे। कुछ लोगों ने इस प्रकार की घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।