{"_id":"6aa19c9adda59ebb3e0979e1","slug":"panchayat-building-dilapidated-within-just-five-years-leaking-roof-exposes-poor-construction-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153542-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पांच साल में ही जर्जर हुआ पंचायत भवन, छत टपकी तो खुली निर्माण की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पांच साल में ही जर्जर हुआ पंचायत भवन, छत टपकी तो खुली निर्माण की पोल
Wed, 09 Sep 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो24-सदर विकास खंड के गांव छावनी में जर्जर पंचायत भवन में टूटी फर्श की टायल । संवाद
कासगंज। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत छावनी में पांच वर्ष पहले तैयार कराया गया पंचायत भवन बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। बारिश के दौरान भवन की छत से पानी टपकने के साथ ही दीवारों और फर्श में भी क्षति हो गई है। कम समय में सरकारी भवन की ऐसी स्थिति सामने आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
गांव छावनी निवासी विपिन शर्मा की ओर से जिलाधिकारी से की गई शिकायत के अनुसार गांव में पंचायत भवन का निर्माण पांच साल पहले किया गया था। आरोप है कि पांच साल में ही भवन के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने से भवन के अंदर भी परेशानी होती है। दीवारों और फर्श के क्षतिग्रस्त होने से पंचायत की बैठकें और अन्य आवश्यक सरकारी कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने जर्जर भवन के चलते किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई गई है।
आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का उचित ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने जिलाधिकारी से पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण कराने के साथ निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। सदर बीडीओ चरण सिंह ने बताया कि पंचायत भवन की मरम्मत के लिए कार्य को प्रस्ताव में शामिल किया है। बीडीओ चरण सिंह ने बताया कि पंचायत भवन की मरम्मत की स्वीकृति की पत्रावली जिलाधिकारी कार्यालय भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।