फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Exhibition being held at college ground despite High Court stay.

Kasganj News: हाईकोर्ट की रोक के बावजूद कॉलेज मैदान में लग रही नुमाइश

Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Exhibition being held at college ground despite High Court stay.
पटियाली में एसबीआर कॉलेज के मैदान में नुमाइश के लिए लग रहे झूले और स्टॉल। संवाद
कासगंज। उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के सख्त आदेशों को ताक पर रखकर पटियाली तहसील प्रशासन ने स्टेशन रोड स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में नुमाइश लगाने की अनुमति दे दी है। कॉलेज के मैदान पर मेला भी सजने लगा है। जबकि हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों के खेल मैदानों और अचल संपत्तियों पर नुमाइश या व्यापार मेला आयोजित करने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की पीठ ने गिरिजा शंकर की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए साल 2025 में आदेश दिया था कि किसी भी स्कूल या कॉलेज की खेल भूमि एवं अचल संपत्ति का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों जैसे मेला, नुमाइश आदि के लिए बिल्कुल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले साल 2020 में भी पारित एक फैसले में उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को सभी डीएम को शैक्षणिक संस्थानों की संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट की सख्त रोक के बावजूद पटियाली तहसील प्रशासन ने एसबीआर इंटर काॅलेज के मैदान में नुमाइश लगाने की अनुमति दे दी है। कॉलेज के मैदान पर झूले लगने और दुकान सजने का काम भी होने लगा है।

सरकारी विभागों ने भी दे दी अनापत्ति आख्या
नुमाइश की अनुमति प्रक्रिया में विद्युत निगम, अग्निशमन विभाग, नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से सुरक्षा एवं नियमानुसार अनापत्ति आख्या (एनओसी) ली जानी अनिवार्य होती है। चौंकाने वाली बात यह है कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद इन सभी विभागों ने नियमों को दरकिनार करते हुए नुमाइश लगाने के पक्ष में अपनी रिपोर्ट दे दी। वहीं, एसडीएम पटियाली ने भी अनुमति जारी कर दी है।

10 अगस्त को उद्घाटन की तैयारी
हाईकोर्ट के आदेशों की परवाह किए बिना एसबीआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में झूले, दुकानें और स्टॉल सजने शुरू हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, आयोजकों की ओर से आगामी 10 अगस्त को इसका उद्घाटन कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

------------------------
वर्जन
पूर्व से इसी मैदान में नुमाइश लगती चली आ रही है। उसी आधार पर अनुमति दी गई है। नुमाइश कॉलेज के बाहर लग रही है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। -आतीश कुमार, एसडीएम, पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article