फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Do not make the complainants make unnecessary rounds of the offices.

Kasganj News: फरियादियों से कार्यालयों के न लगवाएं अनावश्यक चक्कर

Sun, 22 Feb 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 22 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Do not make the complainants make unnecessary rounds of the offices.
फोटो11सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। 
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 36 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 10 मौके पर निस्तारित कर दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों से कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगवाएं। उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष बिजली बिल अधिक आने, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed