फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Disabled teenager dies after falling into toilet tank

कासगंज में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन शाैचालय के टैंक में गिरकर दिव्यांग किशोर की माैत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 20 Sep 2026 02:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 02:50 PM IST
सार

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दिव्यांग किशोर की शाैचालक के टैंक में गिरकर माैत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Disabled teenager dies after falling into toilet tank
घटना से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव निबऊआ में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बन रहे शौचालय के गटर के टैंक में डूबने से 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सचिन (14) पुत्र स्व. बीरेन्द्र खटीक निवासी निबऊआ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घर में शौचालय का निर्माण चल रहा था। गटर के टैंक में बीते शाम ही पानी भरा गया था और रविवार को राज मिस्त्री को आकर शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करना था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक की मां अनीता, जो स्वयं विकलांग हैं, घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थीं। घर के अंदर छोटा भाई प्रिंस सचिन को चावल खिला रहा था। इसी दौरान प्रिंस को शौच के लिए खेत में जाना पड़ा और वह सचिन को अकेला छोड़कर चला गया। जब वह वापस लौटा तो सचिन उस जगह पर नहीं मिला जहां वह उसे बैठा कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस ने तुरंत मां को बताया। दोनों ने घर में तलाश की तो वह कहीं नहीं मिला। शक होने पर जब निर्माणाधीन गटर के टैंक में देखा गया तो सचिन का शव पानी में मिला। सूचना पर सिढ़पुरा थाना पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल अमित सक्सेना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की मां अनीता और छोटे भाई प्रिंस का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार सचिन जन्म से दिव्यांग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed