फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Disability is not a curse, it just requires courage.

Kasganj News: दिव्यांगता अभिशाप नहीं बस हौसले की जरूरत

Tue, 13 Jan 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 13 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। दिव्यांगजनों की समस्याओं को जानने और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए मंगलवार को तहसील सभागार में सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा और पटियाली के दिव्यांगों ने प्रतिभाग किया। प्रशासनिक अधिकारियों से दिव्यांगों ने सुख-दुख साझा किए। अधिकारियों ने उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, इसके लिए बस बुलंद हौसले की जरूरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विकलांग पेंशन, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, छड़ी और कानों की मशीन जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि किसी भी दिव्यांग को जीवन यापन में परेशानी न हो। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या के लिए दिव्यांग जन सीधे कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं।तहसीलदार राम नयन ने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं। चाहे खेल का मैदान हो या सांस्कृतिक मंच, दिव्यांगों ने हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए कार्यक्रम में आए सभी दिव्यांग जनों को कंबलों का वितरण किया। अधिकारियों के हाथों सम्मान और मदद पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed