{"_id":"69692a5b4e2e113310024666","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-ganga-on-makar-sankranti-kasganj-news-c-175-1-kas1001-142199-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Thu, 15 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो28कछला गंगाघाट पर स्नान करता श्रद्धालु। संवाद
कासगंज/सोरोंजी। मकर संक्रांति पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी, लहरा गंगाघाट, कछला एवं कादरगंज गंगाघाट पर श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। स्नान पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दी और खिचड़ी बांटी।
बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं के गंगाघाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते रहे। तीर्थनगरी में राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने तीर्थपुरोहितो से पूर्वजों की आत्म शांति के लिए अनुष्ठान कराने के बाद गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा-अर्चना व आरती कर प्रसाद बांटा। श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी व शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा भी की। मार्ग में गरीबों को कंबल व खाने-पीने की वस्तुएं दान की। वहीं कछला व कादरगंज गंगाघाट पर भी बड़ी संख्या मेंश्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे। कई परिवारों ने घाट पर छोटे बच्चों के मुंडन करवाए। वहीं कई श्रद्धालुओं ने खिचड़ी वितरण किया।