फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Congress protest to save democracy and against vote theft.

Kasganj News: लोकतंत्र बचाओ और वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congress protest to save democracy and against vote theft.
फोटो 42 - कासगंज के जुलूस निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदा​धिकारी। स्रोत : संवाद
कासगंज। लोकतंत्र बचाओ और कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश बृहस्पतिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए गांधी मूर्ति से अंबेडकर पार्क तक एक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के प्रयास को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे, तख्तियां और बैनर लेकर गांधी मूर्ति पर एकत्रित हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और मतदाता सूची व चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तैद पुलिस ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुतले अपने कब्जे में ले लिए, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मार्च के आंबेडकर पार्क पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस विरोध प्रदर्शन में मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, गुलफाम सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह बैस, इंद्रा गौड़, मुन्नी देवी, प्रतिभा सिंह, मीनाक्षी गौड़, अर्चिका मिश्रा, झम्मन सिंह, शिवांश यादव, अमित यादव, दीपक धनगर, रजनेश उपाध्याय और डॉ. जितेंद्र चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-------------------

वर्जन
कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर आए थे लेकिन पुलिस ने पुतला फूंकने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया गया। - जगदीश चंद्र, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed