फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Ramlila performance begins at Barahdwari.

Kasganj News: बारहद्वारी पर रामलीला का मंचन शुरू

Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ramlila performance begins at Barahdwari.
कासगंज के बारहद्वारी पर रावण, कुंभकरण, वि​भीषण की लीला का मंच करते कलाकार। सा्रेत : संवाद
कासगंज। बारहद्वारी पर चल रही रामलीला के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रावण, कुंभकरण और विभीषण के जन्म के साथ रावण के अत्याचारों की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। जैसे-जैसे लीला आगे बढ़ी, मंच पर रावण के चरित्र का रौद्र रूप जीवंत होता गया।
विज्ञापन

आज शुक्रवार से शहर की बारहद्वारी पर रावण की गरजने की आवाज सुनाई देने लगेगी। साथ ही उसके अत्याचारों का दौर रामलीला मैदान में दर्शकों को रोमांचित करेगा।लीला प्रारंभ होने से पूर्व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से श्रीराम-जानकी की आरती उतारी।
विज्ञापन

इसके बाद श्रीरामकृष्ण लीला अनुकरण मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों के संवाद, अभिनय और मंचन ने वातावरण को भक्तिमय और रोमांचकारी बना दिया। रावण, कुंभकरण और विभीषण के जन्म के प्रसंगों के साथ ही रावण के बढ़ते अत्याचारों का मंचन किया गया। रावण के रौद्र रूप और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में व्यासजी भावेश सुंदर सुंदर भजन भी प्रस्तुत कर रहे थे। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, मंत्री संजय कुशवाह सहित रामलीला कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कासगंज के बारहद्वारी पर रावण, कुंभकरण, विभीषण की लीला का मंच करते कलाकार। सा्रेत : संवाद

कासगंज के बारहद्वारी पर रावण, कुंभकरण, विभीषण की लीला का मंच करते कलाकार। सा्रेत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed