{"_id":"6a40094c853210f58f0fdae0","slug":"car-of-a-family-returning-from-a-wedding-ceremony-in-etah-overturns-into-a-ditch-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1095462-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एटा से शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एटा से शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में पलटी
Sat, 27 Jun 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
कासगंज-ढोलना। गांव मुहम्मदपुर के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे शादी समारोह से वापस लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।
ढोलना थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक कार मुहम्मदपुर के पास खाई में पलट गई है। कार को चालक राहुल कुमार (22) पुत्र सोपाली सिंह चला रहा था। कार सवार सभी लोग एटा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर गांव नगला सुम्मैर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक चालक राहुल को नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। हादसे में कार चालक राहुल कुमार (22), सोपाली (52) पुत्र लालाराम राजपूत, कमला (50) पत्नी अनार सिंह, गौरव (18) पुत्र सुखवीर और मासूम बच्ची रक्षता (3) पुत्री कुलदीप कुमार घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही परिजन को सूचित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक गंगीरी को घटना की जानकारी दी गई। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से कार खाई में पलट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।