{"_id":"698cc785003721d337009f3a","slug":"car-falls-into-ditch-near-kali-river-bridge-four-injured-kasganj-news-c-175-1-agr1054-143351-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: काली नदी पुल के पास कार खड्डे में गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: काली नदी पुल के पास कार खड्डे में गिरी, चार घायल
Wed, 11 Feb 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। एटा -अमांपुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात मरथरा काली नदी पुल के पास कार अनियंत्रित होकर खड्डे में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कार सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
ढोलना के गांव फिरोजपुर निवासी चोबसिंह (55) पुत्र गंगा प्रसाद, अरविंद (35) पुत्र चौबसिंह, विनय (24) पुत्र रमेश चंद्र और संतु (35) पुत्र महिपाल मंगलवार को कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमांपुर के पास गांव नगला सेमरा गए थे। युवक विनय ने बताया कि लाैटते समय गांव मरथरा के पास काली नदी के पास सड़क किनारे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खड्डे में गिर गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।