{"_id":"69443dff8fd7670f910cccc1","slug":"brothers-beaten-with-sticks-fir-lodged-kasganj-news-c-25-1-agr1063-944223-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 18 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र में घर के सामने गाली-गलौज कर रहे युवकों ने विरोध करने दो भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव नगला प्रभू निवासी सुभाष चंद्र पुत्र राजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह घर पर मौजूद थे। इस दौरान गांव के ही अनमोल, अनुज उर्फ मोहन, शानू और शिवशंकर उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर भाई चंद्रशेखर बचाने आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें बचाने दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि मामूली विवाद में मारपीट हो गई थी। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन