फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   2,293 patients visited the district hospital's OPD.

Kasganj News: जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 2293 मरीज

Tue, 15 Sep 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को 2293 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या बुखार और सांस संबंधी शिकायत वाले मरीजों की रही। गंभीर स्थिति वाले 28 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

ओपीडी में 12 वर्ष से अधिक आयु के 252 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे जबकि 12 वर्ष से कम आयु के 146 बच्चे बुखार से पीड़ित मिले। इसी तरह सांस संबंधी परेशानी के 12 वर्ष से अधिक आयु के 218 मरीज और 12 वर्ष से कम आयु के 97 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मरीजों ने तेज बुखार के साथ बदन और सिर में दर्द की शिकायत भी बताई। चिकित्सकों के पास पहुंचने वाले कुछ मरीजों की रक्त जांच में प्लेटलेट्स कम होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार और सांस संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की जांच कर उपचार दिया जा रहा है। मरीजों को लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed