फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   26 policemen got new postings

Kasganj News: 26 पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती

Sun, 10 May 2026 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और मुख्य आरक्षियों सहित कुल 26 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है। एसपी ने तबादला सूची जारी करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश को थाना गंजडुंडवारा, रामकेश राजपूत को थाना ढोलना और भूदेव प्रसाद को थाना पटियाली में अतिरिक्त निरीक्षक (कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक नेत्रपाल सिंह को थाना सिढ़पुरा से थाना सोरों, जगदेव कुमार को वाचक शाखा से थाना ढोलना और गंभीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना कासगंज भेजा गया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को जनसूचना सेल, मॉनिटरिंग सेल और न्यायालय सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षी संवर्ग में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। मुख्य आरक्षी अजब सिंह को थाना पटियाली से थाना ढोलना, धर्म प्रकाश को ढोलना से पटियाली और आरक्षी ललित राणा को ढोलना से थाना सोरों स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराएं और रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed