फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Zubin Machaange building boom in 2016

निर्माण 2016 में धूम मचाएंगे जुबिन

Thu, 25 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 25 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Zubin Machaange building boom in 2016

एचबीटीआई सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में थर्ड ईयर के स्टूडेंट 27 और 28 फरवरी को फुल इंटरटेनमेंट इवेंट ‘निर्माण 2016’ का आयोजन करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में ‘बजरंगी भाईजान’ फेम सिंगर जुबिन नौटियाल अपने छह सदस्यीय बैंड के साथ हरकोटियंस के बीच 28 फरवरी को धूम मचाएंगे। जुबिन ने फिल्म में ‘जिदंगी कुछ तो बता’ के अलावा ‘फितूर’ में ‘तेरे लिए’ आदि कई गीत गाए हैं। 
विज्ञापन


इवेंट को-आर्डिनेटर कार्तिकेय मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 27 फरवरी को होगा। इसके बाद ब्रिज डिजाइनिंग, सिटी मेस्ट्रो, पोस्टर प्रेजेंटेशन, मॉडल यूनाइटेड नेशन, एक्सप्रेसो, बिज प्लान, एयरटाइड्स, सेल आर बोट, पेपर प्रेजेंटेशन, क्विज और आरजे हंट के अलावा कई प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन संस्थान में पहली बार 20 गुणा 10 की एलईडी स्क्रीन पर इंडिया-पाकिस्तान का एशिया कप टी-20  मैच दिखाया जाएगा। कार्तिकेय ने बताया गया कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अपनी फिल्म 26 फरवरी तक जमा करेंगे। प्रतियोगिताओं में डेढ़ लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

शिखर 2016 में केआईटी के छात्रों का दबदबा
कानपुर।
कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) कैंपस में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शिखर 2016 का समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में केआईटी के छात्रों का दबदबा रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में सयंतन चक्रवती  और महिला वर्ग में पूजा तिवारी विजेता बनीं। कैरम में केआईटी के रितेश तिवारी विजेता और रितेश श्रीवास्तव उपविजेता रहे। महिला वर्ग में सृष्टि विजेता और सोनल यादव उपविजेता रहीं। पुरुष डबल्स में रितेश तिवारी और मयंक मिश्रा की जोड़ी विजेता बनी।


चेस में संस्थान के गौरव गुप्ता पुरुष और रौशिका महिला वर्ग की चैंपियन बनीं। वहीं फुटबाल में पीएसआईटी, बास्केटबाल में केआईटी ने जीत हासिल की। शॉटपुट में पीएसआईटी के रवींद्र सिंह ने ट्राफी जीती।

समापन समारोह के दौरान प्रबंधतंत्र के पीके जैन, अनिल कुमार अग्रवाल, नीना वर्मा, विपुल जैन, निदेशक डा.ब्रजेश वार्ष्णेय, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. एनके पांडेय, डीन एकेडमिक्स आरके पांडेय, अभिषेक खन्ना, निधि कपूर, प्रणव अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed