फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two wanted in a cow slaughter case injured in an encounter Farhan Kalia and Kadir arrested

कानपुर: गोकशी के दो वांछित मुठभेड़ में घायल, फरहान कालिया और कादिर गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती, पूछताछ जारी

Fri, 16 Oct 2026 08:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 08:29 AM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना के गोकशी कांड में दो वांछित अभियुक्तों को फजलगंज क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Two wanted in a cow slaughter case injured in an encounter Farhan Kalia and Kadir arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में वांछित फरहान कालिया और कादिर शुक्रवार को फजलगंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सात और आठ अक्तूबर की रात नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। मौके से गोवंश के अवशेष बरामद होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले के खुलासे के लिए स्वॉट, सर्विलांस, साइबर और नवाबगंज थाने की टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Trending Videos





आरोपियों ने टीम पर कर दी फायरिंग
वहीं, अन्य वांछितों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थीं। इसी क्रम में शुक्रवार को फजलगंज थाना क्षेत्र में दो वांछितों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर फजलगंज पुलिस के साथ स्वॉट, सर्विलांस और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें फरहान कालिया और कादिर घायल हो गए।  मौके पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह और फजलगंज थाने की पुलिस मौजूद रही। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed