{"_id":"c59a8b70b466172be449a7d31467aecd","slug":"zoo-open-its-jungle-safari-in-the-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूः नए साल में खुली अपनी जंगल सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूः नए साल में खुली अपनी जंगल सफारी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल से चिड़ियाघर में आप जंगल सफारी का भी मजा ले सकेंगे। शुक्रवार को ‘नेचर ट्रेल’ के तहत स्कूली बच्चे पहली बार जंगल सफारी की सैर करेंगे। चिड़ियाघर के डायरेक्टर दीपक कुमार के अनुसार फिलहाल हर शनिवार स्कूली बच्चों के लिए जंगल सफारी खोली जाएगी। आने वाले समय में सभी के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के सहायक वन संरक्षक केवल प्रसाद ने बताया कि डेढ़ से दो किलोमीटर क्षेत्र में फैली सफारी में पांच व्यू प्वाइंट हैं। यहां से देशी-विदेशी पक्षियों को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
आने वाले समय में यह एक अच्छा पिकनिक स्पॉट भी बन सकता है। पहले दिन 20-25 बच्चों को जंगल सफारी घुमाया जाएगा। उनके साथ डॉक्टर आरके सिंह, एजुकेशन टीचर सलोनी गुप्ता, बॉयोलॉजिस्ट स्वाती गुप्ता जाएंगी।
विज्ञापन