{"_id":"5840f10c4f1c1b2616de6388","slug":"zoo-bird-festival-today-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जू में बर्ड फेस्टिवल, 1200 से अधिक पक्षियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जू में बर्ड फेस्टिवल, 1200 से अधिक पक्षियों की भरमार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़ियाघर में शुक्रवार को बर्ड फेस्टिवल मनाया जाएगा। इसके तहत कानपुर प्राणि उद्यान में सुबह सात बजे से दस बजे तक झील के किनारे बर्ड वॉचिंग प्रोग्राम रखा गया है। इस दौरान वन्य जीव प्रेमी, प्रकृति प्रेमी, स्टूडेंटों और सभी दर्शकों के लिए सुबह दस बजे तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। जू में इस समय 50 से अधिक प्रजातियों की 1200 से अधिक पक्षी देखे गए हैं। इसमें काफी संख्या में विदेशी हैं।
कानपुर जू निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि पिछले साल बर्ड फेस्टिवल के दौरान चार घंटे में 741 पक्षी देखे गए थे। इसमें 44 प्रजातियों के पक्षी थे। इन दिनों जू में गुग्ला, छोटा बसंता, ताल बगुला, चील, काले पंखों वाला लट्ठा, सुरखाब, धोबिया चील, कलसिरी मैना, कटौई, नकटा, सुरखिया बगुला, धनेश, हुदहुद, देशी मैना, आम रेडषांक, धवर, छपका, आम सैंडपाइपर, हरियल, कठफोड़ा, भूरा तीतर, देशी पनकौआ, करछिया बगुला, नीलसर, पनडुब्बी, छोटा उल्लू, रंगीन जांघिल, डार्टर, चामा अंजन, पपीहा आदि पक्षी देखे गए हैं।