फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   YouTubers used SIM cards from Andhra Pradesh and Kannauj to demand ransom.

Kanpur News: यू-ट्यूबरों ने आंध्र प्रदेश और कन्नौज के सिम इस्तेमाल कर मांगी थी फिरौती

Fri, 13 Feb 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
YouTubers used SIM cards from Andhra Pradesh and Kannauj to demand ransom.
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात 10 साल के बच्चे का सच में अपहरण हुआ था या यह यू-ट्यूबरों का कोई मजाक था यह बात साफ नहीं हो पाई है। आरोपियों ने जिन दो मोबाइल नंबरों से बच्चे की मां को फोन कर फिरौती में दो लाख रुपये मांगे थे वह घटना के बाद से बंद आ रहे हैं। पुलिस की जांच में एक सिम आंध्र प्रदेश और दूसरा कन्नौज के पते पर लिए जाने का पता चला है। पुलिस ने शक के आधार पर एक किशोर को पकड़ा है।
विज्ञापन

बर्रा आठ निवासी प्राइवेट कर्मी अमित शुक्ला का 10 वर्षीय बेटा हर्ष बुधवार शाम करीब 7:30 बजे घर के पास स्थित सब्जी मंडी तक गया था। रास्ते में उसे 14-15 साल के दो लड़के मिले। दोनों उसे अमित नाम के लड़के से उनका झगड़ा कराने जैसी बातों में उलझाकर केडीएमए स्कूल के पास सुनसान जगह ले गए। वहां उसे एक फोन देकर मां निधि के नंबर पर फोन कराया। बच्चे ने मां से खुद के अपहरण व उसे छुड़वाने के लिए दो लाख की फिरौती देने के लिए कहा। इसके बाद फोन कट गया। मां ने उस नंबर पर कॉल मिलाई तो स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन

परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। तभी मां के फोन पर दोबारा नए नंबर से कॉल आई। पहले इसमें फिरौती मांगी गई बाद में फोन करने वाले ने खुद को यू-ट्यूबर बताकर घटनाक्रम को प्रैंक बताया। हालांकि, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी और फुटेज के आधार पर एक किशोर को पकड़ा भी लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि संदिग्ध किशोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed