फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth sets himself on fire in SP office in Unnao, 80 percent burnt and Referred to Lucknow, was troubled by la

Unnao: एसपी ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, 80 फीसदी जला...लखनऊ रेफर, जमीनी विवाद से चल रहा था परेशान

Wed, 27 Dec 2023 02:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Dec 2023 02:39 PM IST
सार

Unnao News: पीड़ित ने पुरवा कोतवाली पुलिस पर जमीन के विवाद में अनसुनी का आरोप लगाया। वो काफी समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर खौफनार कदम उठाया है।

विज्ञापन
Youth sets himself on fire in SP office in Unnao, 80 percent burnt and Referred to Lucknow, was troubled by la
आग बुझाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में जमीन के विवाद से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में खुद पर कैरोसिन डाल कर आग लगा ली। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आग बुझाकर युवक को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने 80 फीसदी जला होने की रिपोर्ट लगाकर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भूलेमऊ गांव निवासी श्रीचंद्र पासवान (32) पड़ोसी मुमताज से दो बिसवा जमीन और दो कच्चे कमरों को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में 18 अक्तूबर को हुए विवाद के बाद दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पीड़ित का आरोप था कि सीओ पुरवा इस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

साथ ही, दूसरे पक्ष के लोगों के नाम निकालने के नाम पर रुपये भी ले लिए थे। इससे परेशान होकर उसने एसपी कार्यालय पहुंच केरोसिन डालकर आग लगा ली। सब इंस्पेक्टर अमित सिंह उसे जिला अस्पताल में वहां से किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed