{"_id":"690e4a59fc5bdac54f0cd5fc","slug":"youth-sentenced-to-10-years-in-prison-for-raping-a-minor-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-133803-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट को हरा कानपुर देहात टीम ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट को हरा कानपुर देहात टीम ने जीती ट्राफी
Sat, 08 Nov 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती पुलिस लाइन में चल रही 27वीं अंतर जनपदीय जोनल पुलिस वॉलीबॉल कलस्टर प्रतियोगिता में कानपुर कमिश्नरेट टीम को हरा कर कानपुर देहात की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। एडीजी आलोक सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में कमिश्नेट कानुर नगर व कानपुर जोन के इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर एवं कानपुर देहात की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार की शाम प्रतियोगिता का वॉलीबॉल पुरुष फाइनल मैच जनपद कानपुर देहात व जनपद कानपुर नगर के मध्य खेला गया। जिसमें जनपद कानपुर देहात ने जनपद कानपुर नगर को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
समापन के मौके पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने प्रतिभाग करने वाली टीमों का उत्साहवर्धन कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्फूर्ति एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होती हैं, बल्कि पुलिस बल में आपसी समन्वय, टीम भावना एवं अनुशासन को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज कानपुर हरीश चन्दर, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ संजय वर्मा, आलोक कुमार आदि अधिकारी शामिल रहे।