{"_id":"5da47abd8ebc3e93d96599ac","slug":"youth-saved-the-bull-that-fell-in-the-well-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरे बेजुबान को बचाने के लिए युवाओं ने लगाई जान की बाजी, रस्सी के सहारे सांड को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरे बेजुबान को बचाने के लिए युवाओं ने लगाई जान की बाजी, रस्सी के सहारे सांड को बाहर निकाला
Mon, 14 Oct 2019 07:59 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
युवाओं ने रस्सी के सहारे सांड को बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में रविवार रात एक कुएं में गिरे सांड को बचाने के लिए युवाओं ने साहसी कार्य किया। यह घटना हरियावां गांव की है। यहां युवाओं ने रस्सी के सहारे बेजुबान को बचा लिया। इस दौरान कुछ युवक अपनी जान की परवाह किए बगैर कुएं में भी उतर गए।
सांड को बचाने में सफल हुए युवाओं के लिए लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। रविवार को हरियावां गांव में पोस्ट ऑफिस के सामने प्राचीन कुएं में एक सांड गिर गया। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पशुपालन विभाग को दी, लेकिन देर शाम तक कोई नहीं आया।
सांड को बचाने के लिए कोई भी कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। गांव के युवा अपनी जान की परवाह न करते हुए कुएं में उतर गए और कुछ देर बाद रस्सी के सहारे को सांड को बाहर निकाल लिया।