{"_id":"6af4a4fd55a6582da7015254","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159941-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो- 17- आशू गुप्ता। फाइल फोटो
हरदोई। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात संडीला औद्योगिक क्षेत्र में किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के बनियनखेड़ा निवासी आशू गुप्ता (25) देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज झाला स्थित एक दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते थे। आशू ने संडीला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में रोजगार के सिलसिले में बात की थी। मंगलवार रात वह अकेले ही बाइक से संडीला गए थे। रात लगभग 9:30 बजे संडीला औद्योगिक क्षेत्र के पास शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली फैक्टरी के सामने पीछे से आए किसी वाहन ने आशू की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आशू को परिजन रात में ही मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उपचार के दौरान आशू की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे।
कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।