फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth kills himself by hanging

युवक ने फांसी लगा दी जान

Mon, 17 May 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के पतरा संडवा गांव में शनिवार रात पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी एक सप्ताह पहले मायके गई थी। मृतक की छह माह पहले शादी हुई थी। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद परिजनों के अनुरोध पर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन

पतरा संडवा गांव निवासी रजत सिंह (25) का शव रविवार को घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। ये देख मां कलावती बिलखने लगी। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पिता शोभा सिंह की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक ने रात एक बजे तक पत्नी विनीता से मोबाइल पर बात की।
विज्ञापन

इसके बाद फांसी लगा ली। घटना के बाद पत्नी की कई कालें उसके मोबाइल पर आईं, पर फोन रिसीव नहीं हुआ। मृतक की नौ दिसंबर 2020 को मंगटा गांव में शादी हुई थी। एक सप्ताह पहले पत्नी मायके चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सेना में भर्ती के लिए प्रयास करता रहा। कई बार दौड़ व शारीरिक दक्षता की परीक्षा पास कर चुका था। उसे हर बार मेडिकल में बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। ग्रामीणों ने बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मृतक घर पर रहकर पिता का खेती में सहयोग करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई रोहित परिवार के साथ गुजरात के जामनगर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह यादव ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed