{"_id":"681e4d4ba7b8e0878e0758a4","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-etawa-news-c-216-1-etw1005-125025-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
जसवंतनगर। दो माह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक भाजपा नेता का भाई था। भाजपा नेता पंकज शाक्य निवासी हजरतपुर ने बताया कि एक बहन व चार भाइयों में दूसरे नंबर का भाई विनेश कुमार बैंकिंग प्वाइंट के संचालन का काम करता था।
वह नौ मार्च को बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान दूसरी बाइक ने भाई की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसका नोएडा व आगरा के निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं मिला। शुक्रवार को परिजन वापस उसे घर ला रहे थे।
रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे सैफई ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गइ। मृतक अपनी पीछे पत्नी तमन्ना व डेढ़ वर्षीय पुत्र को पीछे छोड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई के निधन से दुखी भाजपा नेता व परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए तमाम भाजपाई हजरतपुर गांव पहुंचे।