{"_id":"6650dd757f5e98616002d299","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-etawa-news-c-216-1-etw1001-112120-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Sat, 25 May 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 25 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
इकदिल। शहर के मोहल्ला जुलाहपुरी निवासी रफीक का पुत्र बेटा चांद मोहम्मद (22) बीती 19 मई को बाइक से औरैया जिले के बाबरपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ छोटा भाई अयान (20) भी साथ में था। तभी गांव अनंतराम के पास हाईवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए थे। दोनों भाइयों को सीएचसी अजीतमल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर चांद मोहम्मद की मौत हो गई। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।(संवाद)
तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
इटावा। सैफई पुलिस ने नगला राठौर गेट के सामने से हैवरा निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि सुमित थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।(संवाद)