{"_id":"6662c37fa7e0921660052f6e","slug":"youth-hit-his-friend-with-a-stone-kept-making-noise-at-the-scene-in-an-inebriated-state-police-arrested-him-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: युवक ने पत्थर से कूंचकर दोस्त को मारा, नशे में घटनास्थल पर मचाता रहा शोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: युवक ने पत्थर से कूंचकर दोस्त को मारा, नशे में घटनास्थल पर मचाता रहा शोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 07 Jun 2024 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:54 PM IST
सार
Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने दोस्त की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद नशे की हालत में घटनास्थल पर शोर मचाता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में गुरुवार रात करीब दो बजे एक युवक ने पत्थर से कूंचकर दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद घटनास्थल पर नशे में युवक शोर मचाता रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी रोहित सिंह चंदेल अपने दोस्त सिविल लाइन निवासी विजय शुक्ला के साथ बाइक से उसकी ससुराल खागा जाने को गुरुवार दोपहर निकाला था। परिवार के लोगों ने शाम को रोहित से संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली हाईवे के पास रोहित का रक्तरंजिश शव मिला। आरोपी विजय नशे में मौके पर मौजूद था। पुलिस हत्या के पीछे नशेबाजी का विवाद होना मान रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कोई पुराना विवाद सामने नहीं आया है।
विज्ञापन