{"_id":"6a9c5215da3a64941c06a7e8","slug":"youth-from-mainpuri-dies-after-sustaining-gunshot-wound-under-suspicious-circumstances-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल मैनपुरी के युवक की मौत, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल मैनपुरी के युवक की मौत, परिजन बेहाल
Sat, 05 Sep 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के रुई सिनौरा निवासी पुष्पेंद्र राजपूत (26) को 30 जून की रात संदिग्ध हालात में घर के पास गोदाम पर बैठे समय गोली लग गई थी। परिजन ने उसे कई अस्पतालों में भर्ती कराया। शनिवार देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने उसके वर्षों पर गोली मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गांव रुई सिनौरा निवासी पुष्पेंद्र को शनिवार देर रात चाचा नवरतन सिंह और अन्य परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चाचा ने बताया कि पुष्पेंद्र ने अप्रैल 2025 में थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। वह शुरू से ही घर में कलह कर रही थी। 30 अगस्त की रात वह अपने गोदाम पर बैठा था, तभी वहां कुछ लोगों ने गालियां दीं।
विज्ञापन
एक हमलावर ने पीछे से गोली चला दी। गोली पुष्पेंद्र की पीठ में लगने से वह लहूलुहान हो गया था। इसके बाद उसे मैनपुरी, फिर सैफई ले जाया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन कानपुर ले गए थे। देर रात उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। घर में मां किताबश्री व दिव्यांग बड़ा भाई अलबेले राजपूत है। पिता रामवीर सिंह राजपूत और चाचा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन