{"_id":"57f14e7a4f1c1b8c61574bb4","slug":"youth-festival-organised-by-kanpur-university-after-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल बाद यूथ फेस्टिवल कराएगी यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल बाद यूथ फेस्टिवल कराएगी यूनिवर्सिटी
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल का अायाेजन हाेगा बेहद खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल दो से छह जनवरी के बीच होगा। कानपुर यूनिवर्सिटी को दस साल बाद यह फेस्टिवल कराने की जिम्मेदारी मिली है। इसमें होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलग-अलग यूनिवर्सिटी की तरफ से रजिस्ट्रेशन का विकल्प खोला गया है। कानपुर यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कालेजों के छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट kanpuruniversity.org.in पर दिए गए लिंक में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पहले कानपुर यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2007 में नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल का प्रतिनिधित्व किया था।
ऐसे होगा चयन
यूनिवर्सिटी के खेल सचिव डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी स्टूडेंट पहले यूनिवर्सिटी स्तर अपने द्वारा चुनी गई प्रतियोगिता पर प्रदर्शन करेेंगे। यहीं से टॉप 40 स्टूडेंटों का चयन यूथ फेस्टिवल के लिए किया जाएगा।
इन राज्यों के स्टूडेंट आएंगे
- यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, नई दिल्ली और उत्तराखंड।
29 विधाओं की प्रतियोगिता
संगीत, नृत्य, रंग मंच, ललित कला और साहित्य सहित 29 विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी।
अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे विजेता
पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले स्टूडेंटों को अखिल भारतीय यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह फेस्टिवल महाराष्ट्र की शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर (मार्च 2017) में होगा।