फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth Drowns in Canal While Going to Atarra Station to Catch Train for Delhi

बांदा: दिल्ली जाने के लिए स्टेशन निकला युवक नहर में डूबा, सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

Mon, 07 Sep 2026 02:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 02:48 PM IST
सार

Banda News: दिल्ली जाने के लिए अतर्रा स्टेशन जा रहे युवक का बारिश और कीचड़ के चलते रास्ते में पैर फिसल गया। वह सड़क किनारे निकली नहर के गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। देर रात तक तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला।

विज्ञापन
Youth Drowns in Canal While Going to Atarra Station to Catch Train for Delhi
फाइल फोटो मृतक लवलेश - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोमवार सुबह पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोबारा तलाश शुरू कराई। करीब पांच सौ मीटर दूर युवक का शव नहर से बाहर निकाला गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के अंश बनई पुरवा निवासी लवलेश (28) रविवार शाम करीब चार बजे घर से पैदल अतर्रा रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। उन्हें देर शाम संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाना था। परिजनों के मुताबिक, वह दिल्ली में प्लंबर का काम करते थे और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन

 

बारिश और कीचड़ में फिसला पैर

घर से करीब चार किलोमीटर दूर रास्ते में बारिश और कीचड़ के कारण लवलेश का पैर फिसल गया। वह पास से निकली नहर में जा गिरे। नहर में पानी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने घटना देखी और इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कुछ देर तक नहर में तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गोताखोरों ने सुबह शुरू की तलाश

सोमवार सुबह पुलिस ने स्थानीय पांच गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश शुरू कराई। करीब पांच घंटे की खोजबीन के बाद सुबह करीब दस बजे घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर गोताखोरों ने लवलेश को तलाश कर बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

विज्ञापन

प्लंबर का काम करते थे लवलेश

भतीजे शिवपूजन ने बताया कि लवलेश के पास करीब दो बीघा खेत था, लेकिन इससे परिवार का गुजारा नहीं हो पाता था। इसी वजह से वह दिल्ली में रहकर प्लंबर का काम करते थे। लवलेश छह भाइयों में पांचवें नंबर के थे।

उनके परिवार में पत्नी शकुंतला और दो बेटियां श्वेता (5) और रोहणी (2) हैं। घटना के बाद मां दुलारिया, पत्नी शकुंतला समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि नहर के गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed