{"_id":"690e2e14e6197df4a2008996","slug":"youth-drowned-in-yamuna-still-no-clues-after-60-hours-etawa-news-c-216-1-etw1005-133111-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यमुना में डूबे युवक का 60 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यमुना में डूबे युवक का 60 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
इकदिल। कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना नदी में स्नान करने के दौरान चचेरे भाई को बचाने में डूबे बीएससी छात्र का 60 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर पुलिस अधिकारियों की निगरानी में यमुना नदी में 15 किमी दूर तक तलाशा, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम मूसेपुरा लवेदी निवासी रोहित चौहान उर्फ छोटू (20) अपने चचेरे भाई अमित उर्फ साहित एवं कुछ दोस्तों साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए असाई घाट गया था। वह घाट से करीब 50 मीटर दूरी पर नदी में घुसकर नहा रहे थे, तभी रोहित का चचेरा भाई अमित बहाव की तरफ जाने से डूबने लगा था। अमित को बचाने के लिए रोहित ने अपनी जान की बाजी लगा दी, उसने चचेरे भाई को तो बचा लिया लेकिन खुद गहराई एवं तेज धारा में बहकर लापता हो गया था। एएसपी सिटी, सीओ सिटी समेत थाना पुलिस ने पहुंचकर मौके पर स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ को नदी में उतारकर खोजबीन शुरू कराई, लेकिन रात होने तक उसका पता नहीं चल पाया था। तीसरे दिन शुक्रवार सुबह सात बजे से लेकर देर शाम अंधेरा होने तक लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में एसडीआरएफ ने दो मोटर बोट के जरिए एवं स्थानीय गोताखोरों ने आसपास के क्षेत्र में रोहित को तलाशा लेकिन फिर भी कोई सफलता हाथ नही लग सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया रोहित की तलाश में यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन एसडीआरएफ टीम की मदद से चलाया गया। इस दौरान दो बड़े मगरमच्छ भी दिखाई दिए, जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार ना बना लिया हो। पुलिस अफसरों ने कहा कि शनिवार भी सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।