फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   youth drowned in the river to bathe with friends

चित्रकूट: दोस्तों के साथ स्नान करने गया युवक नदी में डूबा, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला युवक

Sat, 10 Oct 2020 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Oct 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
youth drowned in the river to bathe with friends
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में दोस्तों के साथ स्नान करने गया युवक नदी में डूब गया। इस पर उसके दोस्तों ने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। वह काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से युवक की तलाश कराई। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश नहीं हो सकी। हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के ओहरा गांव निवासी अभिषेक (22) पुत्र रामपाल शनिवार सुबह पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी गांव स्थित भाई की ससुराल आया था।
विज्ञापन


दोपहर को अभिषेक ममसी गांव के ही दो दोस्तों के साथ बागेन नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। इस पर उसके दोस्तों ने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अभिषेक के राठ निवासी परिजन भी ममसी गांव पहुंच गए हैं। एसडीएम राहुल विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश व थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों व ग्रामीणों को नदी में उतारकर युवक की तलाश कराई। काफी खोजबीन के बाद भी रात तक युवक का पता नहीं चल सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed