फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies due to electrocution in Jalaun, accident happened while saving cow, another injured

Jalaun: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गाय को बचाते समय हुआ हादसा, एक अन्य घायल

Tue, 02 May 2023 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 May 2023 09:40 AM IST
सार

Jalaun News: माधौगढ़ क्षेत्र में गाय को बचाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक भी घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in Jalaun, accident happened while saving cow, another injured
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ में घायल गाय को बचाने पहुंचे प्राइवेट कंपनी के अभिकर्ता को जोरदार करंट लग गया। शोरगुल सुन उसे बचाने गए एक और युवक को करंट लग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने अमरीश दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मोंटी, पुत्री नैना (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरावली निवासी राजू दीक्षित के पुत्र अमरीश दीक्षित (36)  प्राइवेट कंपनी के लगभग दस साल से अभिकर्ता थे।
विज्ञापन

वह पत्नी सहित मालवीय नगर में रह रहे थे। सोमवार को तेज आंधी-पानी के चलते बिजली का तार टूट गया था। इसके चलते आवारा गाय चपेट में आ गई। मंगलवार सुबह अमरीश दीक्षित घर के पास घायल गाय को बचाने के लिए बिजली के तार को अलग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरीश को बचाने में पड़ोसी युवक भी घायल
इसी दौरान अमरीश को जोरदार करंट लग गया। शोरगुल सुन पड़ोसी बिजदुआं निवासी दुकानदार सुमित गुप्ता मौके पर पहुंचे। अमरीश को बचाने की कोशिश करने पर सुमित को भी करंट लग गया, जिससे सुमित बेहोश होकर मौके पर गिर गया।

मामले की जांच कर रही है पुलिस
हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने अमरीश दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। घायल सुमित गुप्ता का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed