फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth committed suicide by hanging in kanpur

कानपुर: बीए के छात्र ने फांसी लगा जान दी, कमरे से थाना प्रभारी के नाम पत्र मिला

Sun, 31 Jan 2021 04:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 Jan 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide by hanging in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में शनिवार रात बीए तृतीय वर्ष के छात्र गौरव शुक्ला उर्फ गोलू (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। छोटी बहन जब उसे बुलाने उसके कमरे में गई तो घटना का पता चला।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो युवक के कमरे से थाना प्रभारी के नाम लिखा एक पत्र मिला है। पुलिस ने पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पिता कृपाशंकर के मुताबिक शनिवार रात गोलू अपने कमरे में था। जब बहन गार्गी उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसने पंखे से शव लटका देखा। इसके बाद गोलू को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीसामऊ पुलिस पहुंची और कमरे की तलाशी ली, जहां गोलू का 25 जनवरी का लिखा एक प्रार्थना पत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed