फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth commits suicide, puts suicide note on WhatsApp status

UP: प्रधान पर उत्पीड़न का आरोप लगा युवक ने दी जान, वाट्सएप स्टेटस पर लगाया सुसाइड नोट, CM से न्याय की गुहार

Wed, 24 Apr 2024 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2024 10:26 PM IST
सार

Hamirpur News: ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगा युवक ने मौत को गले लगा लिया। 

विज्ञापन
Youth commits suicide, puts suicide note on WhatsApp status
युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। मझगवां थाने के बरेल गांव निवासी सुनीत उर्फ छोटू तिवारी (22) ने बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर भाई शीतल कुमार ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

वहीं, सोशल मीडिया पर छोटू तिवारी का व्हाट्सएप स्टेटस वायरल हुआ। इसमें उन्होंने गांव के प्रधान सहित पांच लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। लिखा कि प्रधान व उसके साथी आए दिन गालीगलौज करते व पिटवाने के लिए युवकों से पीछा करवाते हैं। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला वायरल स्टेटस की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, बरेल गांव के प्रधान दिनेश राजपूत का कहना है कि छोटू तिवारी के पिता ने करीब 12 साल पहले जमीन का बयाना लेने के बाद बैनामा नहीं किया था। रुपये वापस मांगने पर रंजिश मानता है। मझगवां एसओ नंदलाल प्रजापति ने बताया कि जानकारी मिली है। किसी ने थाने में विवाद के संबंध में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed