फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth commits suicide in hotel room in Fatehpur

यूपी: होटल के कमरे में युवक ने शराब पीने के बाद की आत्महत्या, बेड पर ये सामान देख दंग रह गया मैनेजर

Sun, 12 Jan 2020 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide in hotel room in Fatehpur
सचिन की फाइल फोटो व होटल के कमरे की जांच करती पुलिस  - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित होटल के कमरे में रविवार दोपहर युवक का फांसी के फंदे से शव लटकता मिला। बेड पर कीटनाशक जहरीला पदार्थ की शीशी, शराब के खाली पैकेट समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस की सूचना पर परिजन बुलंदशहर से जिले के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के गुलावेठी थाने के मोहाना निवासी युगराज सिंह का बेटा सचिन (24) रात नौ बजे होटल पहुंचा था। होटल में कमरा नंबर 204 पर ठहरा था। मैनेजर संजीव कुमार सैनी ने बताया कि सचिन कमरा लेते समय सुबह करीब नौ बजे जगाने के लिए बोला था। तभी वह सुबह दरवाजा खटखटाने पहुंचाने।
विज्ञापन

अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसे कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई तभी पुलिस को सूचना दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह पहुंचे। पुलिस ने एक घंटे तक दरवाजे को खुलवाने की कोशिश करती रही। कोई जवाब नहीं आने पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया।

टीम ने धक्का देकर किसी तरह से दरवाजा खोला। कमरे में पंखे से शॉल के फंदे से सचिन का शव लटका था। पास में कीटनाशक की शीशी, शराब का खाली पैकेट, गिलास को सुरक्षित किया। उसका पर्स मिला। पर्स में कुछ रुपये थे। विजटिंग कार्ड, एक कागज मिला। कागज में कई लोगों के मोबाइल नंबर मिले।

पुलिस के एक नंबर में संपर्क करने पर महिला ने फोन उठाया। महिला ने पुलिस को एक लड़की के अपहरण के मामले में युवक को आरोपी बताया। इसी वजह से अक्सर परेशान रहता था। बुलंदशहर पुलिस से संपर्क कर सचिन के पिता से बातचीत की।

पुलिस को युगराज सिंह ने बताया कि बेटा तीन साल पहले घर छोड़कर चला गया था। कभी कभार उससे मोबाइल पर बातचीत होती थी। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल ने बताया कि परिजनों से संपर्क हुआ है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed