{"_id":"5e567d608ebc3ef40065b19d","slug":"youth-climbed-on-water-tank-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, बोला- हवाई जहाज पकड़ना चाहता हूं, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, बोला- हवाई जहाज पकड़ना चाहता हूं, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Wed, 26 Feb 2020 07:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Feb 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी के ऊपर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। करीब दो घंटे तक यह घटनाक्रम चला।
कांशीराम कालोनी में वीरेंद्र परिवार समेत रहता है। उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र संदीप अविवाहित है और करीब चार वर्ष पूर्व मजदूरी के लिए गुजरात गया था। बीते वर्ष जाते समय ट्रेन में हुई मारपीट के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आने से वह दिमागी रूप से कमजोर हो गया है।

घर आने पर उसका इलाज भी कराया गया। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। उसके पिता का कहना है कि तभी से ऐसी हालत में है। अक्सर सनक चढ़ने पर वह कुछ न कुछ कर बैठता है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे संदीप पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर बैठ गया।
तमाम प्रयास के बाद वह नीचे नहीं उतर रहा था। पुलिस ने उसे नीचे उतारने के बाद जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह हवाई जहाज पकड़ना चाहता था।
तमाम प्रयास के बाद वह नीचे नहीं उतर रहा था। पुलिस ने उसे नीचे उतारने के बाद जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह हवाई जहाज पकड़ना चाहता था।