{"_id":"6a340f7547c05e12190d31ba","slug":"youth-befriended-on-social-media-molests-woman-after-calling-her-to-a-hotel-extorts-lakhs-through-threats-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरोसे का कत्ल: सोशल मीडिया पर दोस्त बने युवक ने होटल में बुलाकर की छेड़छाड़, धमकियों के दम पर लाखों की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसे का कत्ल: सोशल मीडिया पर दोस्त बने युवक ने होटल में बुलाकर की छेड़छाड़, धमकियों के दम पर लाखों की वसूली
Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
सार
Banda News: युवक ने पति को फोटो भेजने और हत्या की धमकी देकर महिला से लाखों रुपये व जेवर हड़पे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक विवाहिता के लिए मुसीबत बन गई। आरोपी ने पहले महिला से नजदीकियां बढ़ाईं फिर वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये और कीमती जेवर हड़प लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पति की हत्या कराने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक 36 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त 2025 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी एक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच फोटो और वीडियो कॉल का आदान-प्रदान होने लगा। आरोप है कि युवक ने बिना जानकारी के वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर लिए और बाद में महिला की तस्वीरों के साथ एडिट कर आपत्तिजनक फोटो तैयार कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने बदनामी और पति को फोटो-वीडियो भेजने की धमकी देकर कई बार में उससे लाखों रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी उसकी मांगें नहीं रुकीं। आरोप है कि मार्च 2026 में आरोपी ने वाराणसी के एक होटल में बुलाकर जबरन छेड़छाड़ और मारपीट की और करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवर और रुपये भी ले लिए। बाद में आरोपी ने फिर से रुपये की मांग करते हुए महिला के पति की हत्या कराने की धमकी दी।
लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान महिला ने आखिरकार अपने परिजन को पूरी घटना बताई। जिसके बाद महिला ने पति के साथ कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी रामजी किशरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।