Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman raped girl in mahoba district

मां को खाना देकर लौट रही थी किशोरी, युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 20 Jun 2018 05:43 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
youngman raped girl in mahoba district
डेमाे पिक
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में थाना पनवाड़ी के एक गांव में मजदूरी का काम कर रही मां को खाना देकर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी को युवक ने सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुन लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मेहनत मजदूरी का काम करके परिवार का भरण पोषण करती है। मंगलवार को मां गांव में मेहनत मजदूरी करने गई थी। दोपहर के समय उसकी 15 वर्षीय पुत्री खाना देने गई और वापस घर लौटने लगी। रास्ते में ग्राम महुआ निवासी बउवा पुत्र भूरा यादव किशोरी को रास्ते से पकड़कर समीप में स्थित प्राइमरी विद्यालय के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन



पीड़िता ने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। तब रात करीब 10 बजे परिजन थाना पनवाड़ी पहुंचे और नामजद तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बउवा के खिलाफ दुुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed