4 साल के भाई के सामने बहन से की दरिंदगी, शरीर पर रख दिए 2 पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई के साथ बेर तोड़ रही कक्षा दो की छात्रा (8) के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी छात्रा के सीने पर दो बड़े पत्थर रखकर अर्द्धबेहोशी हालत में छोड़कर भाग निकला। छोटा भाई जब अकेले घर पहुंचा तो उसकी बहन की परिजनों ने तलाश की। अर्द्धबेहोशी अवस्था में छात्रा को पाकर परिजन सन्न रह गए। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया है।
अपने चार साल के भाई के साथ बेर तोड़ रही थी
इस दौरान आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। अर्द्धबेहोशी हालत में बालिका के सीने पर बड़े पत्थर रखकर भाग निकला। बहन के काफी देर तक न उठने पर उसका का भाई वहां से अकेले ही घर जा पहुंचा। उसने इशारे से रोते हुए जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि देर शाम बालिका को जिला अस्पताल लाया गया। मेडिकल के लिए बांदा रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाल अनिल सिंह के साथ मिलकर उसे दबोच लिया गया। शुक्रवार को मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।