{"_id":"5c03f713bdec22418f4920f5","slug":"youngman-jumped-into-chambal-river-after-seeing-tet-answersheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीईटी आंसर शीट देखने के बाद युवक चंबल नदी में कूद गया, खोजबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी आंसर शीट देखने के बाद युवक चंबल नदी में कूद गया, खोजबीन में जुटी पुलिस
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
खोजबीन में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में चंबल पुल से रविवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों से युवक की खोजबीन कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि टीईटी में नंबर कम आने से क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया है।
थाना चकरनगर व सहसो सीमा को जोड़ने वाले चंबल पुल से ग्राम नगलाबनी थाना बकेवर निवासी चंद्रप्रकाश (24) पुत्र रामकुमार ने नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में छलांग लगाते राहगीरों ने देख लिया और चकरनगर थाना पुलिस को सूचना दे दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। तभी वहां युवक के गांव के कुछ लोग आ गए। इससे मिली जानकारी पर चकरनगर पुलिस ने बकेवर पुलिस को उक्त युवक के बारे में बताया।

टीईटी में कम नंबर आने से क्षुब्ध होकर घर से निकला था
खोजबीन में जुटी पुलिस
बकेवर पुलिस ने चंद्रप्रकाश के नाम की पुष्टि की। पुलिस ने टीम बनाकर नदी के आसपास युवक को ढूंढना शुरू कर दिया है। गोताखोरों के माध्यम से भी नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। रविवार देर शाम तक युवक का कोई अता पता नहीं चल पाया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया टीमें युवक को ढूंढने के लिए नदी के आसपास लगी हैं। गोताखोरों से भी नदी में खोजबीन कराई जा रही है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक टीईटी में कम नंबर आने से क्षुब्ध होकर घर से निकला था। थाना सहसो प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ खोजबीन में लगे हैं।