{"_id":"5cd3086bbdec22072841ff04","slug":"youngman-brutally-murdered-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः हत्यारों ने युवक को मौत देने के बाद चेहरे पर डाला तेजाब, लाश को मोबिल ऑयल से नहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः हत्यारों ने युवक को मौत देने के बाद चेहरे पर डाला तेजाब, लाश को मोबिल ऑयल से नहलाया
Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
खोजबीन करता डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। उसकी पहचान छिपाने को चेहरे पर तेजाब डाला गया। इसके बाद उस पर मोबिल ऑयल डाल दिया गया। शव की हालत से लग रहा है कि तीन-चार दिन पहले हत्या की गई होगी। पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव हथियापुर के पास बुआदाती गैस एजेंसी से कुछ कदम की दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में करीब 35 वर्षीय एक युवक का लोगों ने शव पड़ा देखा। शव से बदबू आ रही थी। इससे वहां कोई रुकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने छानबीन शुरू की पर कुछ पता नहीं चला। शव की हालत से लग रहा था कि उसकी पहचान छिपाने के लिए हत्या करने के बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया। इसके बाद काला मोबिल ऑयल डाल दिया गया। इससे पूरा शरीर काला हो गया था। युवक के शरीर पर काले रंग की पैंट व काली-सफेद चेकदार शर्ट थी। शव फूलने व जगह-जगह से मांस जानवरों के नोचने से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक की हत्या कैसे की गई है। शव एक पैर में चप्पल थी और दूसरी कुछ दूरी पर पड़ी थी।

एक चप्पल भी उसी स्थान पर पड़ी थी और दूसरी चप्पल उसके पैर में थी
सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पर युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने कुछ दूरी पर पड़े बाल आदि का नमूना लिया। पर खोजी कुत्ता कुछ नहीं कर सका। इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या कैसे की गई है। ऐसा लग रहा है कि किसी अन्य जगह हत्या करने के बाद शव वहां फेंका गया है।
जिस स्थान पर शव बुधवार सुबह लोगों ने पड़ा देखा उससे कुछ दूरी पर झाड़ियों में कुछ बाल पड़े थे। उस स्थान की स्थिति से लग रहा है कि पहले शव वहां पड़ा था बाद में घसीट पर उसे कुछ दूरी पर कर दिया गया। क्योंकि घसीटे जाने के निशान भी बने हुए थे। एक चप्पल भी उसी स्थान पर पड़ी थी और दूसरी चप्पल उसके पैर में थी। इससे यह स्पष्ट है कि युवक को वहां लाने के बाद हत्या की गई। यदि किसी दूसरी जगह हत्या की गई होती और शव वहां लाकर फेंका गया होता तो चप्पल पैर में नहीं मिलती।