{"_id":"5d7a786b8ebc3e016f0b1c8b","slug":"younger-brother-killed-the-elder-brother-at-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत हो गाड़ी चलाने से रोका तो छोटे भाई ने बड़े भाई को दी मौत, खून से सनी लाश देख मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत हो गाड़ी चलाने से रोका तो छोटे भाई ने बड़े भाई को दी मौत, खून से सनी लाश देख मचा हड़कंप
Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में शराब के नशे में घर पहुंचे पिकअप चालक ने मामूली विवाद में बड़े भाई की बुधवार रात बल्लम मारकर हत्या कर दी। मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया।
टड़ियावां थाने के जिगनियाखुर्द गांव के मजरा कटरा निवासी सतेंद्र (35) पुत्र श्रीपाल पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती करते थे। सतेंद्र का तीसरे नंबर का भाई अनुराग पिकअप चलाता है। बुधवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे अनुराग नशे में पिकअप लेकर पहुंचा और घर के बाहर बेतरतीब ढंग से गाड़ी खड़ी कर दी।

इसके बाद लड़खड़ाते हुए घर में दाखिल हुआ। सतेंद्र ने शराब के नशे में पिकअप न चलाने की नसीहत दी तो अनुराग भड़क उठा और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद घर में रखा बल्लम उठाया और सतेंद्र की पीठ में घुसेड़ दिया। पीठ को चीरते हुए बल्लम के निकलने से सतेंद्र वहीं गिर पड़े।
बेटे को लहूलुहान गिरता देख मां सोमवती ने शोर मचाया तो सतेंद्र का एक अन्य भाई सर्वजीत मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से सर्वजीत सतेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में रात डेढ़ बजे सतेंद्र ने दम तोड़ दिया। टड़ियावां इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मां की तहरीर पर अनुराग के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।