{"_id":"6a368b818a875e1f8800bc29","slug":"young-woman-takes-her-own-life-by-hanging-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बंटवारे के विवाद में मारपीट के बाद आहत युवती ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बंटवारे के विवाद में मारपीट के बाद आहत युवती ने फंदा लगा दी जान
Sun, 21 Jun 2026 05:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता थानाक्षेत्र में के-ब्लॉक यशोदा नगर निवासी अंजलि जायसवाल (20) ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। भाई का आरोप है कि चार दिन पूर्व एक महिला रिश्तेदार ने अपने परिजन के साथ मिलकर मकान में बंटवारे को लेकर घर में घुसकर मारपीट और पत्थर चलाए। इस घटना से बहन काफी आहत थी। आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंजलि जायसवाल इंटर पास करने के बाद घर में रहती थी। परिवार में मां ऊषा और छोटा भाई आदित्य है। आदित्य ने बताया कि के-ब्लॉक में उनका 350 वर्गगज से ज्यादा का मकान है। इसमें एक भाग में वह लोग और दूसरे भाग में ताऊ का बेटा विशाल और ताई माधुरी रहती हैं। उसने आरोप लगाया कि मिलेट्री कैंप के पास रहने वाली उनकी एक करीबी महिला रिश्तेदार लगातार उनके मकान में बंटवारे को लेकर हिस्सा देने का दबाव बना रही हैं।

पूर्व में भी कई बार विवाद कर चुकी हैं। आरोप है कि चार दिन पूर्व उन लोगों के हिस्सा देने से मना करने पर रिश्तेदार ने अपने परिजन के साथ मकान में धावा बोल दिया। उन लोगों ने मां, बहन, उनके साथ, विशाल और ताई को पीटा।
विज्ञापन
साथ ही ईंट-पत्थर चला दिए। इससे वह लोग घायल हो गए। आरोप है कि घटना के बाद दूसरे दिन उन लोगों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन सुनवाई की बजाय गालीगलौज करते हुए उलटा भगा दिया गया।
इसके बाद बहन अंजलि काफी आहत थी। बताया कि शुक्रवार को वह लोग काम से गए हुए थे, तभी बहन ने मौत का फंदा लगा लिया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।