फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young woman exploited under pretext of marriage; accused in custody.

Kanpur News: शादी का झांसा दे युवती का शोषण, आरोपी हिरासत में

Mon, 03 Aug 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Young woman exploited under pretext of marriage; accused in custody.
कानपुर l सचेंडी में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सचेंडी के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती के अनुसार उसके पिता प्राइवेट फैक्टरी में कार्यरत हैं। मां मजदूरी करती हैं। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2025 में इंटर करने के बाद से वह घर पर ही रहती है। इस बीच क्षेत्र के रहने वाले नागेंद्र के भांजे राजाजीपुरम लखनऊ निवासी आर्यन सिंह से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed