फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man was taken from the bank on the pretext, then looted 45 thousand with a pistol, police is investigati

Kanpur: युवक को बहाना बनाकर बैंक से ले गए, फिर तमंचा लगाकर 45 हजार लूटे, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Fri, 18 Aug 2023 06:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Aug 2023 06:12 PM IST
सार

Kanpur Crime: पुलिस के अनुसार फुटेज में छात्र के साथ दो युवक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बैंक से करीब 50 मीटर की दूरी पर गुलाबी बिल्डिंग के पास, जहां घटना बताई जा रही है। वहां एक सीसीटीवी कैमरा तो लगा है, लेकिन उसका मुंह विपरीत दिशा में होने के कारण कुछ नजर नहीं आया।

विज्ञापन
young man was taken from the bank on the pretext, then looted 45 thousand with a pistol, police is investigati
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा में बैंक में रुपये जमा करने गए पॉलिटेक्निक छात्र को दो लुटेरे बहाने से बैंक के बाहर ले गए। इसके बाद तमंचा लगाकर 45 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर दोनों लुटेरे फरार हो गए। छात्र रोते हुए घर पहुंचा और वारदात की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

खाड़ेपुर, योगेंद्र विहार निवासी बढ़ई सतीश बाबू विश्वकर्मा के बेटे पुष्पांकर विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता कर्रही रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक में पिता के दिए हुए 45 हजार रुपये जमा करने गए थे।
विज्ञापन

बैंक के अंदर रुपये जमा करने के लिए फार्म भरने के दौरान दो युवकों ने पास आकर पढ़ा लिखा न होने का हवाला देते हुए अपना फार्म भरवाने का निवेदन किया। आरोप है कि तभी एक युवक ने उनसे गुलाबी बिल्डिंग के पास खड़ी उनकी कार से कुछ सामान निकलवाने के लिए मदद मांगी और अपने साथ बाहर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- मामला संदिग्ध
एक दीवार के किनारे खड़ी कार के पास ले जाकर लुटेरों ने उसकी कमर पर तमंचा अड़ा दिया और 45 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें दोनों लुटेरे नजर आए हैं। थाना प्रभारी सूर्य बली पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।

लूटने के बाद बैंक तक छोड़ने गए
पुष्पांकर ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उसे रुपये लूटने के बाद साथ में ले जाकर बैंक के बाहर छोड़ दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। जब लुटेरे उसे छोड़कर चले गए, तो वह रोता हुआ अपने घर की ओर पैदल चल दिया। पिता सतीश को फोन पर वारदात की जानकारी दी।

फुटेज में नहीं दिखा घटना स्थल
पुलिस के अनुसार फुटेज में छात्र के साथ दो युवक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बैंक से करीब 50 मीटर की दूरी पर गुलाबी बिल्डिंग के पास, जहां घटना बताई जा रही है। वहां एक सीसीटीवी कैमरा तो लगा है, लेकिन उसका मुंह विपरीत दिशा में होने के कारण कुछ नजर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed