{"_id":"6187aaf5e5112277cf46511a","slug":"young-man-shot-his-friend-in-jalaun-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: हाईवे पर बाइक के पीछे बैठे युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: हाईवे पर बाइक के पीछे बैठे युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मारी, मौत
Sun, 07 Nov 2021 04:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Nov 2021 04:02 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर-झांसी हाईवे पर बाइक से जा रहे दोस्त ने अपने साथी को ही गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों को सूचना कर दी गई है। जो भी तहरीर मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर बने प्रधान ढाबे के निकट रविवार सुबह बाइक से जा रहे दो दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर पीछे बैठे दोस्त ने आगे बाइक चला रहे दोस्त के सिर में गोली मार दी, जिससे राजकुमार उर्फ विक्की ठाकुर (29) पुत्र श्रवण ठाकुर निवासी बैरागढ़ अकोढ़ी थाना एट घायल होकर हाईवे पर गिर के लहूलुहान हो गया।
गोली की आवाज सुनकर हाईवे पर हड़कंप मच गया। पास से गुजर रहे राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।