फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man ran away with his fiancee before marriage in Banda s Tindwari

शादी से पहले मंगेतर को ले भागा युवक: पिता ने सर्दी में विवाह कराने की कही थी बात, पर बेटे से न हुआ इतना इंतजार

Mon, 14 Aug 2023 08:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तिंदवारी (बांदा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तिंदवारी (बांदा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Aug 2023 08:50 PM IST
सार

पिता ने बताया कि उसने पुत्री की शादी के लिए भूरागढ़ निवासी आरोपी युवक से जुलाई माह में वरीक्षा की थी। लड़के के पिता ने सर्दी के मौसम में शादी करने की बात कही थी। लड़का पिता की इस बात से नाराज हो गया था।

विज्ञापन
Young man ran away with his fiancee before marriage in Banda s Tindwari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तिंदवारी में रहने वाले एक पिता ने कहा कि शादी सर्दी में करेंगे तो यह बात बेटे को इतनी खराब लगी कि वह अपनी मंगेतर को लेकर गायब ही हो गया। बेटी घर नहीं मिली तो लड़की के पिता तिंदवारी थाने पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। लड़का पक्ष मटौंध थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार को वह बदौली प्रधान की अंत्येष्टि में बबेरू के बदौली गांव गया था। उसकी पत्नी मवेशी चराने खेत गई थी। घर में कोई नहीं था। इस बीच भूरागढ़ गांव का रहने वाला युवक उसकी पुत्री को लेकर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसने पुत्री की शादी के लिए भूरागढ़ निवासी आरोपी युवक से जुलाई माह में वरीक्षा की थी। लड़के के पिता ने सर्दी के मौसम में शादी करने की बात कही थी। लड़का पिता की इस बात से नाराज हो गया और फिर अपनी होने वाली दुल्हन को अपने साथ ले गया। 

विज्ञापन

घटना के संबंध में तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने तहरीर लेकर आने को कहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले के बारे में जो कई सुन रहा है वह दंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed